सरदार वल्ल्भभाई पटेल पार्टी ने सरदार पटेल की पुण्यतिथि मनाई ...
- Praja Pankh
- Dec 15, 2021
- 1 min read
सचिन प्रजापंख द्वारा : आज
भारत के पहले उप प्रधानमंत्री , ग्रहमंत्री और लौह पुरुष के नाम से मशूहर सरदार वल्ल्भ भाई पटेल की आज 71वी पुण्यतिथि है पूरा देश आज सरदारजी को नमन कर रहा है! और इसी कड़ी में सरदार वल्ल्भभाई पटेल पार्टी ने भी सूरत में लौह पुरुष को श्रध्दांजली दी गई, सरदार वल्ल्भ भाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष विकास बी सेहगल ने सूरत के भेस्तान चौराह पर बनी सरदार पटेलजी की प्रतिमा पर दूध का अभिषेक कर ने, साथ पटेल जी की मूर्ति को फूल माला पहनाकर उन्हें सादर श्रद्धांजली दी गई। इस मौक़े पर सरदार वल्ल्भ भाई पटेल पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे सभी ने मिलकर सरदारजी को उनकी 71वी पुण्यतिथि पर साष्टांग नमन किया। इस अवसर पर सरदार वल्ल्भ भाई पटेल पार्टी के राष्ट्रीय संगठन अध्यक्ष विकास बी सेहगल ने मीडिया से बात करते हुए कहा की, सरदार पटेल जी पुरे देश के लिए एक आदर्श है! उनके अतुल्य योगदान को देश कभी नहीं भूल पायेगा।साथ ही उन्होंने कहा की उनकी पार्टी सरदार वल्ल्भ भाई पटेल के नाम से ही है जिस तरह देश विकास में सरदारजी ने अपना अमूल्य योगदान दिया ठीक उसी तरह हमारी पार्टी भी सरदारजी के पदचिन्हों पर चल रही है और राष्ट्र को सर्वोपरि मानती है। इसके अलावा उन्होंने कहा की सरदार जी एक ऐसे महान व्यक्त्तिव थे जिसे देश की सभी राजनैतिक पार्टिया अपना आदर्श मानती है।









Comments