top of page

सचिन विभाग मे आज से मनाया जायेगा छठ पूजा महा पर्व..

  • Writer: Praja Pankh
    Praja Pankh
  • Nov 10, 2021
  • 2 min read


सचिन प्रजा पंख द्वारा : छठ पर्व, छठ या षष्‍ठी पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष के षष्ठी को मनाया जाने वाला एक हिन्दू पर्व है। ... छठ पूजा सूर्य, उषा, प्रकृति,जल, वायु और उनकी बहन छठी म‌इया को समर्पित है ताकि उन्हें पृथ्वी पर जीवन की देवतायों को बहाल करने के लिए धन्यवाद और कुछ शुभकामनाएं देने का अनुरोध किया जाए। छठ में कोई मूर्तिपूजा शामिल नहीं है।

यह पर्व चार दिनों का है। भैयादूज के तीसरे दिन से यह आरम्भ होता है। पहले दिन सेन्धा नमक, घी से बना हुआ अरवा चावल और कद्दू की सब्जी प्रसाद के रूप में ली जाती है। अगले दिन से उपवास आरम्भ होता है। व्रति दिनभर अन्न-जल त्याग कर शाम करीब ७ बजे से खीर बनाकर, पूजा करने के उपरान्त प्रसाद ग्रहण करते हैं, जिसे खरना कहते हैं। तीसरे दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य यानी दूध अर्पण करते हैं। अंतिम दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य चढ़ाते हैं। पूजा में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है; लहसून, प्याज वर्जित होता है। जिन घरों में यह पूजा होती है, वहाँ भक्तिगीत गाये जाते हैं।अंत में लोगो को पूजा का प्रसाद दिया जाता हैं। यह महा पर्व छठ पूजा सचिन विभाग मे आज ता. १० ऑर ११ तक भारी धुमधाम से मनया जायेगा! व्रत करनेवाले पूजा करणेवालो को कोई दिक्कत न हो उसका पुरा खयाल रखा गया है! जिस के लिये गुजरात उत्तर भारतीय सेवा संघ के प्रमुख अजित सिंह राजपूत खुद तलाव वाले स्थल याने पूजा स्थलो पर जा - जाकर नुमाईना करके स्थानिक आयोजगो को मार्गदर्शन भी दिये है! ताकी कोई असुविधा न रह जाये तथा खास तालाब पर आने वाले किसी भाविक भक्त को कोई परेशानी न हो. एस.ओ.पी. कोरोना - १९ की गाईड लाईन का पालन करने की सूचना भी दी गई है!

 
 
 

Comentários


Drop Me a Line, Let Me Know What You Think

Thanks for submitting!

© 2023 by Train of Thoughts. Proudly created with Wix.com

bottom of page